HomeHindi Newsगाबा के मैदान पर मैक्सवेल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

गाबा के मैदान पर मैक्सवेल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बारिश की वजह से 7-7 ओवरों का मैच रखा गया है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में 4 नुकसान पर 93 रन बनाए हैं और 94 रनों की चुनौती पाकिस्तान की टीम के सामने रखी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने मात्र 19 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की बदौलत 43 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने शाहीन अफरीदी को रिवर्स स्वीप पर छक्का भी लगाया। मैक्सवेल के अलावा स्टोइनिस ने मात्र 7 गेंद में 21 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहे।

पाकिस्तान की टीम की ओर से इस मुकाबले में नसीम शाह ने दो ओवर में 37 रन खर्च किए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 2 ओवर में 25 रन दिए। हारिस रउफ ने 2 ओवर में 21 रन दिए। इसके अलावा अब्बास अफरीदी ने 1 ओवर में 9 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments