HomeHindi NewsRCB की टीम का पूरा सीजन खराब कर गए मैक्सवेल

RCB की टीम का पूरा सीजन खराब कर गए मैक्सवेल

आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को चार विकेट से हराते हुए क्वालीफायर 2 के लिए प्रवेश कर लिया है और आरसीबी की टीम को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी थी उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।

आरसीबी की टीम को पूरा सीजन धोखा देते रहे ग्लेन मैक्सवेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा। ग्लेन मैक्सवेल 9 मुकाबले में सिर्फ 52 रन ही बना सके। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 5.78 का रहा। गेंदबाजी में उन्होंने कुछ विकेट जरूर हासिल किये लेकिन मैक्सवेल का मुख्य कार्य बल्लेबाजी है। इस सीजन मैक्सवेल से बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं हो सकी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में पहले ही गेंद पर मैक्सवेल अपना खाता खोले बिना आउट हो गए, इस सीजन यह उनका चौथा शून्य था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments