HomeHindi NewsCrimeनागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार.. इस राजनीतिक पार्टी का है नेता

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार.. इस राजनीतिक पार्टी का है नेता

महाराष्ट्र के नागपुर में भडक़ी हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। महाल इलाके में तोडफ़ोड़ के बाद आगजनी और पथराव की घटना हुई थी। इस हिंसा में 37 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने इस हमले के पीछे के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया है। फहीम खान ने 2024 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद

नागपुर में 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए तनाव के बाद हिंसा भडक़ी थी। यह माना गया था कि हिंसा एक फोटो जलाने के बाद हुई। मास्टरमाइंड फहीम खान को अरेस्ट करने के बाद बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 21 मार्च तक के लिए फहीम खान को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का स्थानीय नेता है। उसका नाम गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में है।

पुलिस ने तस्वीर जारी की थी, एक वीडियो भी सामने आया

इससे पहले दिन में पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की थी और एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें हिंसा भडक़ने से कुछ देर पहले खान कथित तौर पर भडक़ाऊ भाषण दे रहा था। 38 साल का फहीम एमडीपी कस शहर अध्यक्ष है। वे यशोधरा नगर में संजय बाग कॉलोनी का निवासी है। यह हिंसा आरएसएस मुख्यालय से कुछ दूरी पर हुई थी, जिस सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा संज्ञान लिया था। अभी भी कुछ थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा हुआ है। सीएम खुद नागपुर के ही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments