HomeHindi Newsमार्को यानसेन ने भारत के खिलाफ नंबर 7 पर अर्धशतक जड़ते हुए...

मार्को यानसेन ने भारत के खिलाफ नंबर 7 पर अर्धशतक जड़ते हुए बना दिया नया रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम इस T20 श्रृंखला को जीत नहीं सकती है अब सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ड्रॉ करवा सकती है और वह भी तब होगा जब चौथे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका भारत को हराएगी

दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने इस मुकाबले में बड़ा लक्ष्य था और सबने कोशिश की लेकिन टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। लेकिन इस मुकाबले में मार्को यानसेन ने जिस तरह से सातवें नंबर पर आकर 17 गेंद में अर्धशतक जड़ा है और उसके बाद उन्होंने एक नया रिकार्ड भारत के खिलाफ बना दिया है। क्योंकि एक पल के लिए तो ऐसा लग रह था कि मार्को यान्सन दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

मार्को यानसेन ने बनाया नया रिकॉर्ड

यान्सेन भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 16 गेंद में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने  इस लिस्ट में कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments