HomeHindi Newsअखिलेश के रात्रि भोज में नहीं पहुंचे 8 MLA.. जाहिद बेग बोले-...

अखिलेश के रात्रि भोज में नहीं पहुंचे 8 MLA.. जाहिद बेग बोले- होगी जूतों की बारिश

लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। इस पर सपा नेता ज़ाहिद बेग ने बताया कि बहुत से लोग नहीं आए हैं। हो सकता है कि वे लोग अपने काम में व्यस्त हों। बिकाऊ लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। क्षेत्र में उन पर जूतों की बारिश होगी। दरअसल यह रात्रि भोज राज्यसभा चुनाव के लिए था, जिसमें भाजपा ने 8 उम्मीदवार उतार दिए हैं। बताया जाता है कि रात्रिभोज में 8 विधायक नहीं पहुंचे हैं।
डर गए अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश यादव को डर लग रहा है। चुनाव की प्रक्रिया साफ है। हमने जितने प्रत्याशी खड़े किए हैं वे सभी जीतेंगे। उन्हें लग रहा है कि परिणाम उनके खिलाफ रहेंगे इसलिए वे ऐसी भूमिका बना रहे हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा था कि सरकार की कोशिश होगी वे हर तरह का दबाव बनाएंगे लेकिन विधायक अपनी मर्जी से वोट डालेंगे। उन पर दबाव नहीं चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments