HomeHindi Newsगंभीर के ऊपर बयानबाजी करने के बाद पलटे मनोज तिवारी,अब कही ये...

गंभीर के ऊपर बयानबाजी करने के बाद पलटे मनोज तिवारी,अब कही ये बात

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कुछ ही दिन पहले एक इंटरव्यू में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की थी और कुछ बड़ी बयानबाजी उनको लेकर की थी। लेकिन अब वह अपने बयान से पीछे हट गए हैं और उन्होंने यू टर्न ले लिया है और कहा है कि मीडिया ने उनके इंटरव्यू को एडिट करके दिखाया है।

दरअसल पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने न्यूज़18 बांग्ला से कहा था कि“गौतम गंभीर एक पाखंडी हैं। वो जो कहते हैं, वो नहीं करते। गेंदबाजी कोच का क्या फायदा? कोच जो भी कहेगा, वो मान जाएगा। मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स से आए थे। अभिषेक नायर गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में थे और भारतीय मुख्य कोच जानते हैं कि वो उनके निर्देशों के खिलाफ नहीं जाएंगे।

मनोज तिवारी ने फिर से दिया बड़ा बयान

मनोज तिवारी ने एक वीडियो में बातचीत करते हुए कहा कि”मैं अपने कोचिंग सेंटर में था, अभ्यास के बाद वहीं बैठा था। स्थानीय मीडिया मेरा इंटरव्यू लेने के लिए वहां आया था। हमने 20-25 मिनट तक बात की और आप जानते हैं कि जब ये लोग (मीडिया) इंटरव्यू लेते हैं, तो वो कार्यालय में वापस जाते हैं और इसे एडिट करते हैं जो भी सुविधाजनक होगा, जो उन्हें लगता है कि आवश्यक है उसे रखा जाएगा। वो जो भी मांग होगी उसे रखने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments