HomeHindi Newsममता बनर्जी ने सीएए पर उठाए सवाल.. केंद्र सरकार को दे दी...

ममता बनर्जी ने सीएए पर उठाए सवाल.. केंद्र सरकार को दे दी यह चुनौती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए लागू किया, मुझे संदेह है कि इनके द्वारा लाया गया क़ानून वैध भी या नहीं। इसे लेकर केंद्र सरकार की स्पष्टता नहीं है। 2019 में असम में NRC के नाम पर 19 लाख में से 13 लाख बंगाली हिंदू को लिस्ट से हटा दिया गया था, कई लोगों ने आत्महत्या की थी। मैं पूछती हूं अगर वे लोग दर्खास्त करेंगे तो क्या उन्हें नागरिकता मिलेगी? उनके बच्चे का भविष्य क्या होगा? इससे आपके सभी अधिकार छीन लिए जाएंगे, आपको अवैध घोषित कर दिया जाएगा। यह अधिकार छीनने का खेला है। आपको डिटेंशन कैंप में ले जाया जाएगा। आप (केंद्र सरकार) सुन लें, मैं बंगाल से किसी को भी जाने नहीं दूंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments