HomeHindi Newsश्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता: सचिव

श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता: सचिव

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुर्ननिर्माण कार्यों और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ चारधाम यात्रा पर आते है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है। बद्रीनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो को शीघ्र शुरू कराया जाए। इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान कार्याें की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सचिव ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments