More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsअटलजी की मूर्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट की लगाई,...

    अटलजी की मूर्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट की लगाई, बारिश ने खोली पोल

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत आने वाली कटघोरा नगर पालिका परिषद से भ्रष्टाचार का एक अजीबोगरीब और शर्मनाक मामला सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए ‘अटल परिसर’ में स्थापित प्रतिमा में भारी धांधली और फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है।

    ​कागजों में ब्रॉन्ज, धरातल पर सीमेंट

    ​टेंडर शर्तों और योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार अटल परिसर में ₹14 लाख की लागत से शुद्ध ब्रॉन्ज (कांस्य) धातु की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने कथित सांठगांठ कर ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट से बनी सस्ती मूर्ति खड़ी कर दी और उस पर केवल तांबे-कांस्य जैसा पेंट चढ़ाकर आंखों में धूल झोंक दी।

    ​पहली बारिश में बहा भ्रष्टाचार का रंग

    ​घोटाले की पोल हाल ही में हुई झमाझम बारिश के बाद खुली, जब प्रतिमा पर लगा पेंट उखड़ने और उतरने लगा। जगह-जगह से पपड़ी छूटने के कारण अंदर का सीमेंट और घटिया सामग्री साफ नजर आने लगी। इस फर्जीवाड़े की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    ​विरोध-प्रदर्शन और जांच शुरू

    ​घटना उजागर होने के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। योजना की फजीहत और महापुरुष के अपमान को लेकर युवा कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments