HomeHindi NewsKKR को मैच जिताने वाले खिलाड़ी के ऊपर हुई बड़ी कार्यवाही

KKR को मैच जिताने वाले खिलाड़ी के ऊपर हुई बड़ी कार्यवाही

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला खेला गया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चार रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में कोलकाता की जीत के हीरो तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे जिन्होंने अंतिम छह गेंद में 13 रन नही बनने दिए।

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के बीच इस मुकाबले में तीखी बहस देखने मिली। दरअसल मयंक अग्रवाल तो शांत रहे लेकिन जैसे ही हर्षित राणा ने अग्रवाल का विकेट हासिल किया उसके बाद उन्होंने एक फ्लाइंग किस अग्रवाल को की। हालांकि मयंक अग्रवाल ने घूरते हुए पवेलियन का रास्ता तय कर लिया। अब इसके बाद हर्षित राणा के ऊपर कारवाई की गई है।

अब आईपीएल के द्वारा जारी बयान में यह कहा गया है कि हर्षित राणा के ऊपर मैच फीस का 60% जुर्माना लगाया गया है। हालांकि हर्षित राणा की ही बदौलत कोलकाता यह मैच जीत सकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments