HomeHindi Newsमहाराष्ट्र में सियासी अग्निपरीक्षा, देश की सबसे अमीर महानगरपालिका BMC में किसका...

महाराष्ट्र में सियासी अग्निपरीक्षा, देश की सबसे अमीर महानगरपालिका BMC में किसका होगा कब्ज़ा?

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए आज हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा ध्यान देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी (BMC) पर है, जहाँ सुबह 10 बजे से 227 में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।


बीएमसी (मुंबई) के शुरुआती रुझान

बीएमसी चुनाव के शुरुआती दो घंटों के रुझानों में सत्ताधारी महायुति (भाजपा+शिवसेना-शिंदे) और शिवसेना-UBT-राज ठाकरे की मनसे, कांग्रेस, NCP के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे) फिलहाल 83+ वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।
  • शिवसेना (UBT): उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 59+ सीटों पर आगे चल रही है।
  • अन्य: कांग्रेस 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पुणे और नागपुर में भाजपा का दबदबा

मुंबई के बाहर अन्य महानगरों में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है:

  1. पुणे (PMC): 165 सीटों वाली इस महानगरपालिका में भाजपा गठबंधन 54+ सीटों पर आगे है।
  2. नागपुर (NMC): यहाँ भाजपा ने एकतरफा बढ़त बनाई हुई है, शुरुआती रुझानों में पार्टी 96 से अधिक वार्डों में आगे चल रही है।
  3. ठाणे (TMC): शिंदे के प्रभाव वाले इस शहर में महायुति गठबंधन 32 सीटों पर आगे है।

यह चुनाव शिवसेना और एनसीपी में शक्ति प्रदर्शन है। 15 जनवरी को मुंबई में 52.94% मतदान हुआ था। उद्धव ठाकरे ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया है, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि नतीजे विकास के पक्ष में होंगे। ये केवल शुरुआती रुझान हैं। अंतिम परिणाम शाम 5 बजे तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments