HomeHindi NewsEntertainment'महाभारत' फिल्म नहीं एक 'यज्ञ', जल्द शुरू होगी स्क्रिप्टिंग, आमिर खान ने...

‘महाभारत’ फिल्म नहीं एक ‘यज्ञ’, जल्द शुरू होगी स्क्रिप्टिंग, आमिर खान ने दिया बड़ा अपडेट

​बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने अपने सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने हाल ही में एक पोडकास्ट में बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और रचनात्मक ‘यज्ञ’ है। आमिर ने बताया कि वह इस पर पिछले 25-30 सालों से काम कर रहे हैं।

​अगले दो महीने में शुरू होगा काम

​आमिर खान ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ के साथ बातचीत में बताया कि ‘महाभारत’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले दो महीने में इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू होने की उम्मीद है। आमिर ने कहा, “मेरा काम अंदर से शुरू हो चुका है। महाभारत सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक यज्ञ है।”

​लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की तरह कई भागों में बनेगी फिल्म

​आमिर ने बताया कि वह इस महाकाव्य के निर्माता होंगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपने सबसे बड़े सपनों में से एक बताया। आमिर खान ने कहा कि ‘महाभारत’ को हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह कई भागों में बनाया जाएगा।

​निर्देशन और अभिनय को लेकर स्थिति साफ नहीं

​आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक नहीं, बल्कि कई निर्देशकों की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर सकता क्योंकि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। मुझे नहीं पता कि मैं महाभारत में अभिनय करूंगा या नहीं। टीम हर भूमिका के लिए सही अभिनेता का चयन करेगी।”

​आमिर खान को आखिरी बार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था, जो 2007 में आई उनकी ही फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments