HomeHindi Newsमहाकुंभ 2025: एडीजी ने देखीं व्यवस्थाएं.. एसटीएफ-एटीएस ने की पूरी तैयारी

महाकुंभ 2025: एडीजी ने देखीं व्यवस्थाएं.. एसटीएफ-एटीएस ने की पूरी तैयारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। निर्माण कार्यों के साथ ही साज-सज्जा के काम भी युद्ध स्तर पर हो रहे हैं। इस बीच सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने भी महाकुंभ 2025 की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नाव पर सवार होकर आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं और पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक किया जाना है, जिसमें देश और दुनियाभर से 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

जल पुलिस और थाने का निरीक्षण किया

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि आज मैंने मेले में एसटीएफ, एटीएस कमांडो कंपनी, उनके प्रबंधन, जल पुलिस और थाने का निरीक्षण किया है। जो भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, उनका निरीक्षण किया है। एडीजी ने बताया कि 218 प्रशिक्षु आ रहे हैं। उनके रहने की व्यवस्था का मैंने निरीक्षण किया है। बहुत काम हो चुका है, कुछ काम जो बचा है, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसटीएफ, एटीएस द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से भी समन्वय किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments