HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमप्र के सीएम मोहन यादव पहुंचे रायपुर.. सीएम साय इस इन मुद्दों...

मप्र के सीएम मोहन यादव पहुंचे रायपुर.. सीएम साय इस इन मुद्दों पर हुई बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर पहुंच कर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री साय से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की है। डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा अन्य कार्यक्रमों में  शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments