HomeHindi Newsलंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन पर बोले मध्य प्रदेश के...

लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन पर बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

लंदन स्थित BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिंदू सनातन धर्म की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारी संस्कृति की खूबसूरती इसकी विविधता में है। 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का यह परंपरागत तरीका सनातन धर्म को विश्व स्तर पर अद्वितीय बनाता है।”

मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान से प्रार्थना करते हुए प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म की यह परंपरा और इसकी शाखाएं दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का संदेश फैला रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments