HomeHindi Newsमध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के...

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “Statue of Oneness” पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक “Ekatma Dham: A Journey of Oneness” और “अद्वैत जागरण युवा शिविर 2025” के कैलेण्डर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य की शिक्षाओं और जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और एकात्म धाम के प्रगतिरत निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एकात्म धाम मध्य प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा और यह धार्मिक पर्यटन के लिए एक वैश्विक आकर्षण का केंद्र होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments