HomeHindi Newsचेन्नई के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस, यह किया फैसला

चेन्नई के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस, यह किया फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपनी प्लेइंग 11 में किसी भी तरीके का कोई भी बदलाव नहीं किया है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो आज रचिन रविंद्र नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर डेरेल मिचेल टीम में शामिल किए गए हैं आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि चेन्नई भी पिछले मुकाबले में हारकर आ रही है।

यह मुकाबला काफी टक्कर का हो सकता है। क्योंकि दोनों टीमें काफी बैलेंस नजर आ रही है और केएल राहुल भी काफी अच्छी फार्म में आ गए हैं। ऐसे में लखनऊ की टीम को भी इस मुकाबले में कम नहीं आंका जा सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments