HomeHindi NewsPBKS के खिलाफ LSG ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

PBKS के खिलाफ LSG ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

लखनऊ सुपरजाएंट्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में पूरन कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि राहुल इंजरी से लौटे हैं और वह कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

लखनऊ सुपरजाएंट्स की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज मणिमरन सिद्धार्थ को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। इसके अलावा दूसरा कोई भी बदलाव लखनऊ की टीम ने नहीं किया है। वहीं पंजाब की टीम की बात की जाए तो पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments