HomeHindi NewsRR के खिलाफ हार का बदला लेने उतरेगी LSG

RR के खिलाफ हार का बदला लेने उतरेगी LSG

लखनऊ सुपरजाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 44वा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इसी सीजन में मिली हार का बदला लेने भी उतरेगी। क्योंकि 20 रनों की हार का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स की टीम की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर है और अगर आज राजस्थान की टीम जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम आज हर हाल में जीत की कोशिश करेगी। वहीं लखनऊ की टीम की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ लखनऊ की टीम ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की थी। स्टोइनिस के शतक की बदौलत टीम ने एक बड़े रन का पीछा किया था।

ऐसे में दर्शकों को एक धमाकेदार मुकाबला आज देखने मिल सकता है। खासतौर पर इस मुकाबले में किसी का भी पलड़ा भारी नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि दोनों ही काफी जबरदस्त टीमें है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments