HomeHindi NewsBihar Newsलव, लैंड, थूक और शिक्षा जिहाद.. हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर चर्चाओं में...

लव, लैंड, थूक और शिक्षा जिहाद.. हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर चर्चाओं में गिरिराज

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह इन दिनों बिहार में स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी इस यात्रा पर विरोधी दल सवाल उठा रहे हैं। आरजेडी का कहना है कि गिरिराज इस यात्रा से दंगा कराना चाहते हैं। कांग्रेस ने भी उनकी यात्रा पर सवाल उठाए हैं। वहीं गिरिराज सिंह का कहना है कि उनकी यात्रा जिहाद को खत्म करने के लिए है, क्योंकि हर क्षेत्र में जिहाद हो रहा है।

10 दिन के लिए आकर रहें

हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिनको मेरी बात से एतराज हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि 10 दिन के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें, तब पता चलेगा कि लव जिहाद किसको कहते हैं।

लडक़ों का भी हो रहा जिहाद

पहले केवल लड़कियों का होता था, अब लडक़ों का भी हो रहा है। लव, लैंड जिहाद, थूक जिहाद, शिक्षा जिहाद भी बेगूसराय में है। मेरी संस्कृति, धन, धरती और धर्म तीनों खतरे में हैं। आज मैं हिंदुओं से कह रहा हूं कि धर्मो रक्षति रक्षित:, तुम धर्म की रक्षा करो तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। संगठित हिंदू सुरक्षित हिंदू।

ये राजनीतिक दल की यात्रा नहीं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये यात्रा भाजपा की नहीं है। इसमें आरजेडी के भी हिंदू हैं, इसमें कम्युनिस्ट के भी हिंदू चल रहे हैं, इसमें जेडीयू, एलजेपी के भी हिंदू हैं। जितने राजनीतिक दल हैं, जिनको पीड़ा है कि हिंदुत्व को एक होना चाहिए, वे सब घूम रहे हैं। गिरिराज ने कहा कि राजनीतिक दल की यात्रा नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments