HomeHindi Newsलॉर्ड्स टेस्ट: रूट के शतक से हुई दिन की शुरुआत, इंग्लैंड ने...

लॉर्ड्स टेस्ट: रूट के शतक से हुई दिन की शुरुआत, इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाए

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (आज) की शुरुआत इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के शानदार शतक के साथ हुई। दिन की शुरुआत में ही 99 रन पर नाबाद लौटे रूट ने बिना कोई समय गंवाए अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया, जो भारत के खिलाफ उनका 11वां शतक भी है। हालांकि बेन स्ट्रोक्स 100 गेंदों में 44 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार हो गए। भारत को अब 5 और विकेट की तलाश है। भारत की कोशिश होगी कि जो रूट को जल्द आउट कर विरोधी टीम को 300 के अंदर आउट किया जाए, ताकि भारत मजबूत शुरुआत कर सके।

पहले दिन के स्कोर 251/4 से आगे खेलते हुए, इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में सधी हुई बल्लेबाजी की। जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ाया। भारत के गेंदबाज, खासकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी, ने दूसरे दिन भी कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी, लेकिन उन्हें सफलता के लिए इंतजार करना पड़ा। शुरुआती घंटे में रूट और स्टोक्स ने बिना किसी परेशानी के रन बटोरे।

मैच के पहले दिन, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और ‘बेजबॉल’ शैली के विपरीत काफी धीमी गति से रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया था, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट झटके थे। हालांकि, दिन के अंत में रूट (99*) और स्टोक्स (39*) की जोड़ी ने इंग्लैंड को संभाला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments