HomeHindi NewsDelhi Newsलोकसभा 2024 : सात चरणों में होंगे चुनाव.. 4 जून को काउंटिंग...

लोकसभा 2024 : सात चरणों में होंगे चुनाव.. 4 जून को काउंटिंग होगी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कान्फें्रस करते हुए कहा कि 3 फेस की 26 सीटों में उपचुनाव होने हैं। ये चुनाव लोकसभा के साथ कराए जाएंगे। 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 फेस में चुनाव होंगे। 4 जून को काउंटिंग होगी।

दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये याद रहे.. मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई शायरी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कान्फें्रस करते हुए शायरी भी सुनाई। उन्होंने राजनीतिक दलों को नसीहत दी कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्सनल अटैक नहीं होना चाहिए। किसी भी दल को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने शायरी सुनाई कि दुश्मनी जमकर करो, लेकिन ये याद रखो कि जब मिलो तो शर्मिंदा न हो। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच न हो, इसे ध्यान में रखा जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments