HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव.. सीएम सैनी और खट्टर ने की अपील

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव.. सीएम सैनी और खट्टर ने की अपील

हरियाणा राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी को वोट डालना चाहिए। हर आदमी को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए। मेरा अपील है कि सभी वोट डाले। सीएम नायब नायब सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे प्रिय हरियाणावासियों यह धरती सिर्फ हमारे रहने की जगह नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं की पहचान है। यह वही हरियाणा है, जिसने भारत को मेहनती किसान, वीर जवान और निपुण खिलाड़ी दिए हैं। जब मुझे सेवा का अवसर मिला, तब मेरा एक ही संकल्प था, हरियाणा के हर नागरिक की खुशहाली और समृद्धि।

विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी

सीएम ने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमने गांव-गांव तक सडक़ें बनाईं, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर दिए। किसानों के हित में नीतियां लागू करने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। सीएम ने कहा कि आज जब मैं आपसे संवाद कर रहा हूं तो मेरा मन गर्व और भावुकता से भरा हुआ है। यह यात्रा सिर्फ़ मेरी नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की है, जिसने हरियाणा को आगे बढ़ाने का सपना देखा है। यह सफर अभी अधूरा है। हमें इसे और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments