HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनक्सल विरोध प्रशिक्षण केंद्र पर गिरी बिजली.. आरपीएफ के दो जवान शहीद

नक्सल विरोध प्रशिक्षण केंद्र पर गिरी बिजली.. आरपीएफ के दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान बलिदान हो गए। नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में दोपहर 3 बजे आकाशीय बिजली गिरी। प्रशिक्षण के दौरान कांस्टेबल महेंद्र कुमार व एस. शहुअट आलम घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उप्र और झारखंड निवासी थे जवान

सीआरपीएफ में पदस्थ महेंद्र कुमार उप्र के प्रयागराज के रहने वाले थे। वहीं शहुअट आलम झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले थे। वे सीआरपीएफ 111वीं बटालियन में पदस्थ थे। दो दिन पहले पड़ोसी जिले बीजापुर में भी गश्त के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान की शहादत हुई थी। छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में यलो अजर्ट जारी किया गया है। 3 दिन रायपुर, बीजापुर संभाग में झमाझम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments