HomeHindi Newsशादी समारोह में मेहमान बनकर घुसा तेंदुआ.. देखें भगाया तो कैसे छीन...

शादी समारोह में मेहमान बनकर घुसा तेंदुआ.. देखें भगाया तो कैसे छीन ली बंदूक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह चल रहा था। सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। हर तरफ खुशियों का माहौल था, लेकिन तभी जहां शादी समारोह चल रहा था, उस मैरेज हॉल में अफरातफरी मच गई। पता चला कि वहां एक तेंदुआ घुस गया है। यह सुनते ही सबके होश उड़ गए। मौके पर पुलिस ओर वन विभाग को बुलाया गया, लेकिन तभी तेंदुआ आक्रामक हो गया और उसे पुलिसवालों से बंदूक ही छीन ली। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि तेंदुए को घंटों की मशक्कत के बाद वहां से रेस्क्यू किया गया।

खौफ के बीच बीते कई घंटे

लखनऊ के पारा के बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन में शादी में अफरातफरी मच गई थी। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकडऩे के लिए ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम सीढिय़ां चढ़ ही रही थी कि तेंदुए ने वन विभाग के एक अधिकारी पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए। तेंदुए ने एक पुलिस अधिकारी की बंदूक भी छीन ली। हालांकि यह बंदूक किसी तरह पुलिस ने हासिल कर ली। तेंदुए को पकडऩे के लिए कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तेंदुआ काफी देर तक रेस्क्यू टीम को छकाता रहा। तेंदुए के हमले के डर से पुलिस के अधिकारी मैरेज हॉल से बाहर भागते नजर आए। आखिर में कई घंटों की मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया और बारातियों सहित घरातियों ने भी राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments