HomeHindi Newsकमिटमेंट किसे कहते हैं ये विराट कोहली से सीखिए, सवाल उठाने वालों...

कमिटमेंट किसे कहते हैं ये विराट कोहली से सीखिए, सवाल उठाने वालों को कोहली का करारा जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से खेले जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का पहला बैच रवाना हो चुका है और दूसरा बैच आज रवाना होना है। लेकिन पहले बैच में विराट कोहली जाते हुए दिखाई नहीं दिए ऐसा कहने वालों को लिबरल टीवी स्पोर्ट्स यह बताना चाहते हैं कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली रविवार की शाम को ही आस्ट्रेलिया पहुंच गए थे और शायद इसी को कमिटमेंट कहते हैं। क्योंकि विराट कोहली ने टीम का इंतजार नहीं किया और पहले ही विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए।

विराट की कमिटमेंट पर फैंस और कुछ लोगों ने उठाए थे सवाल

दरअसल बीते कुछ समय से विराट कोहली की क्रिकेट में कमिटमेंट को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल विराट कोहली मैच खेलने के बाद सीरीज खत्म होने के बाद लंदन चले जाते हैं, और यह उनका निजी मामला है कि वो सीरीज खत्म होने के बाद मुंबई में रहे या लंदन में रहे इसकी उन्हें पूरी आजादी है। लेकिन कुछ लोगों को विराट कोहली से इतनी जलन है कि वह विराट कोहली के लंदन जाने पर भारतीय क्रिकेट में कमिटमेंट पर सवाल उठाते हैं लेकिन विराट कोहली ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि आज भी क्रिकेट उनके लिए उतना ही मायने रखता हैं जितना 15 साल पहले रखता था। और विराट कोहली पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर अभ्यास में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments