HomeHindi Newsश्री केदारनाथ मंदिर प्रांगण में लगी एलसीडी टीवी,श्रद्धालुओ को आसानी से शिव...

श्री केदारनाथ मंदिर प्रांगण में लगी एलसीडी टीवी,श्रद्धालुओ को आसानी से शिव महिमा और आरती के दर्शन भी होंगे

जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी सहित केदारनाथ यात्रा मार्ग में एलसीडी टीवी लगवाए जा हैं। वही मंदिर प्रांगण में 10×20 फीट का बड़ा एलसीडी टीवी लगाया गया है।बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे एवं मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं को एलसीडी टीवी पर भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन होगा।इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी। इसी प्रकार एक बड़ी टीवी सोनप्रयाग में लगवाया जा रहा है। इससे पहले आस्था पथ पर 55 इंच के 10 एलसीडी टीवी आस्था पथ पर लगाए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments