HomeHindi Newsपिछले सीजन खराब थी WPL में स्थिति, इस सीजन टेबल टॉपर है...

पिछले सीजन खराब थी WPL में स्थिति, इस सीजन टेबल टॉपर है टीम

वूमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु की टीम को जीत के लिए 108 रनों की आवश्यकता थी जवाब में बेंगलुरु ने 12.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मंधाना और मेघना ने खेली शानदार पारी

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम की ओर से 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने 43 रनों की पारी खेली। लिए इसके अलावा मेघना ने 36 रन बनाए। इसके अलावा एलिस पैरी ने 23 रनों की पारी खेली। रेणुका सिंह ठाकुर को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments