HomeHindi Newsबर्फबारी के बीच पढ़ी गई अंतिम अरदास.. हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर...

बर्फबारी के बीच पढ़ी गई अंतिम अरदास.. हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद

बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट अब बंद हो गए हैं। इसके साथ ही लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए। हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में बर्फबारी के बीच 12 बजे साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई। दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया गया। दोपहर एक बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुणे के सुरिंदर पाल सिंह और उनके जत्थे ने दरबार साहिब में वर्ष का अंतिम कीर्तन किया। गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी मौजूद रहे।

दो लाख 37 हजार श्रद्धालु पहुंचे

गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने के दौरान 2,500 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। पिछले साल की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ा है। इस साल दो लाख 37 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments