HomeHindi NewsBihar Newsफिर विवादों में घिरे लालू के 'लाल' तेज प्रताप, अनुष्का के बच्चे...

फिर विवादों में घिरे लालू के ‘लाल’ तेज प्रताप, अनुष्का के बच्चे पर बढ़ा बवाल

JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव ने खुद पर लगे गंभीर आरोपों और पितृत्व (बच्चा होने के) दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए रची गई एक “गहरी साजिश” करार दिया है। तेज प्रताप ने इस मामले में अपने ही पूर्व करीबियों और विरोधियों पर तीखा हमला बोला है।

‘जयचंदों’ की साजिश और साजिशकर्ता

तेज प्रताप ने मुकेश रोशन, शक्ति सिंह और सुनील सिंह जैसे नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘जयचंद’ (गद्दार) की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, यह पूरी साजिश मुकेश रोशन और उनके सहयोगियों की मिलीभगत का परिणाम है। इन लोगों का एकमात्र उद्देश्य मुझे और मेरे परिवार को सार्वजनिक रूप से बदनाम करना है। मैं इस मानसिक प्रताड़ना से पूरी तरह परेशान हूं और अब चुप नहीं बैठूंगा।


आकाश भाटी और अनुष्का यादव का जिक्र

तेज प्रताप ने इस मामले में एक नया मोड़ देते हुए आकाश भाटी नामक व्यक्ति का नाम लिया। उन्होंने जांच की मांग करते हुए सवाल उठाए। आकाश भाटी कौन है और उसका उस लड़की (अनुष्का यादव) के साथ क्या रिश्ता है? आरोप लगाने वालों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अनुष्का और आकाश के बीच असल में क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि जांच मेरी नहीं, बल्कि इन दोनों के रिश्तों और साजिश रचने वालों के इरादों की होनी चाहिए।


कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि वे जल्द ही अपना औपचारिक आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपेंगे। इस साजिश के खिलाफ वे अदालत (Court) का दरवाजा खटखटाएंगे। साजिश रचने वाले ‘जयचंदों’ को कानूनी अंजाम भुगतना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments