उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के घाट पर पवित्र डुबकी लगाई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। आज भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कवि कुमार विश्वास ने महाकुंभ में स्नान किया।
50 करोड़ लोगों का अनुमान है, 10 करोड़ आ चुके हैं
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो आयोजन हुआ है, वो अपने-अपने आपमें कभी नहीं हुआ। 50 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है जिसमें से 10 करोड़ आ चुके हैं। शायद जन समागम का ऐसा दृश्य ना है, ना किया जा सकता है। हर व्यक्ति की आस्था उमड़ पड़ी है।
144 वर्षों में यह संयोग जुड़ा है, यह परम सौभाग्य है
कवि और कथाकार कुमार विश्वास ने महाकुंभ 2025 पर कहा कि 144 वर्षों में यह संयोग जुड़ा है, यह परम सौभाग्य है। मैं इस गंगा किनारे के लिए कहूंगा कि तपस्वी राम के चरणों चढ़ी उपहार तक आई, हमारी मां हमारे लोक के स्वीकार तक आई। मां ने हमारा प्रणाम स्वीकार किया है यह बड़ी बात है। मैं स्नान करने जा रहा हूं।