HomeHindi Newsचेन्नई टेस्ट में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह,...

चेन्नई टेस्ट में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, ये है वजह

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल जारी है और बांग्लादेश की टीम के कप्तान ने शांतो ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया है जो थोड़ा हैरानी भरा फैसला लग रहा है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि भारतीय टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ इस मुकाबले में उतर सकती है लेकिन भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ इस टेस्ट में उतरा है।

कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिल सकी जगह

भारतीय टीम ने जब अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तब उसमें कुलदीप यादव का नाम नहीं था। और यह फैसला इस वजह से किया गया है क्योंकि चेन्नई में इस वक्त क्लाउडी मौसम है और बादल छाए हुए हैं। इसी वजह से तीन तेज गेंदबाजों को खिलाया गया है और कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया है। स्पिन गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा खेल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन उन्हें इस टेस्ट में जगह नहीं दी गई है।

वहीं अगर मिडिल ऑर्डर की बात की जाए तो मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों को जगह दी गई है। वहीं तेज गेंदबाजी में आकाशदीप को भी मौका दिया गया है क्योंकि आकाशदीप ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments