HomeHindi Newsहारे हुए मैच में कुलदीप ने पलटी दिल्ली के लिए बाजी

हारे हुए मैच में कुलदीप ने पलटी दिल्ली के लिए बाजी

दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 2 रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल की टीम ने इस मुकाबले को हार के मुंह में जाने के बाद जीता है।

क्योंकि यह मुकाबला बड़ी आसानी से राजस्थान रॉयल्स की टीम के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन फिर कुलदीप यादव के एक ओवर में लिए गए दो विकेट ने मैच का नतीजा बदल दिया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रियान पराग ने 27 और शुभम दुबे ने 25 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर दो सफलता हासिल की। खलील अहमद ने भी दो सफलता हासिल की। मुकेश कुमार भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments