HomeHindi NewsKKR को चैंपियन बनाने वाले कप्तान को रिलीज कर सकती है कोलकाता...

KKR को चैंपियन बनाने वाले कप्तान को रिलीज कर सकती है कोलकाता की टीम

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस साल आईपीएल का खिताब जीता है लेकिन कोलकाता की टीम शायद ही उन्हें रिटेन करे। यानी श्रेयस अय्यर आईपीएल ऑक्शन में उतारते हुए नजर आ सकते हैं।

आईपीएल ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई दे सकते हैं श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई दे सकते हैं और यह हैरानी भरी बात है। क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने में श्रेयस अय्यर की अहम भूमिका रही है लेकिन उसके बावजूद कोलकाता की टीम उन्हें रिटेन करती हुई दिखाई नहीं दे रही है और यह श्रेयस अय्यर के लिए भी एक बड़ा झटका हो सकता है।

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए इस साल आईपीएल में बल्ले से कुछ खास नहीं किया था, लेकिन बतौर कप्तान उनकी कप्तानी काफी अच्छी रही थी लेकिन उन्हें उतना क्रेडिट मिल नहीं। क्योंकि ज्यादातर क्रेडिट टीम के मेंटर गौतम गंभीर को मिला। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में खबर सामने आ रही है कि श्रेयस अय्यर आईपीएल ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments