HomeHindi Newsपुणे टेस्ट में फ्लॉप हुए कोहली, सैंटनर की फुल टॉस गेंद...

पुणे टेस्ट में फ्लॉप हुए कोहली, सैंटनर की फुल टॉस गेंद पर खा गए गच्चा

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम ने लंच से पहले ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवा दिए हैं इस वक्त भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन हो गया है और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी एक रन बनाकर आउट हो गए हैं

पुणे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप हुए विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पुणे टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके हैं। विराट कोहली ने 9 गेंद का सामना किया है और 9 गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर मिचेल सैंटनर की फुल टॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। काफी खराब गेंद मिचेल सैंटनर ने की थी। और विराट कोहली स्वीप करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद मिस कर गए और सीधा गेंद उनके डंडों पर जा लगी। इस तरह से विराट कोहली एक बार फिर से अपने फैन्स को निराश कर गए हैं। क्योंकि पुणे के मैदान पर फैन्स कोहली की बल्लेबाजी देखने आए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments