HomeHindi Newsदलीप ट्रॉफी के मुकाबले में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, पहली...

दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, पहली पारी में हुए फ्लॉप

इंडिया ए और इंडिया बी की टीम के बीच इस वक्त बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है इस मुकाबले में इस वक्त इंडिया बी की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है और इंडिया बी की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 16 रन हो गया है। यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु इस्वरन और पहली पारी के शतकवीर मुशीर खान आउट हो चुके हैं। मुशीर खान इस पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

लेकिन अगर इस मुकाबले में इंडिया ए की टीम के बल्लेबाज केएल राहुल की बात करें तो केएल राहुल ने 37 रनों की पारी खेली और वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। केएल राहुल ने अपनी पारी में 111 गेंद का सामना किया और चार चौके लगाए। लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

अगर ऐसा ही रहा प्रदर्शन तो फिर बांग्लादेश के खिलाफ नहीं होगा टीम में सेलेक्शन

केएल राहुल की बात की जाए तो इस वक्त केएल राहुल दलीप ट्रॉफी में इस वजह से खेल रहे हैं कि हो सकता है बांग्लादेश के खिलाफ जो 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है उसमें केएल राहुल को जगह मिल सकती है। लेकिन अगर इसी तरह का प्रदर्शन रहा तो हो सकता है केएल राहुल को टीम से ड्रॉप भी कर दिया जाए। केएल राहुल अगर दूसरी पारी में नहीं बना पाते हैं तो फिर उनके चयन को लेकर सवालिया निशान बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments