HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे केएल राहुल,ये है वजह

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे केएल राहुल,ये है वजह

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की T20 और फिर उसके बाद 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसके लिए भारतीय टीम का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर केएल राहुल को लेकर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि T20 और वनडे सीरीज से केएल राहुल को आराम दिया जा रहा है। हालांकि केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी के सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे केएल राहुल

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक केएल राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी में जगह का आश्वासन दिया है, लिहाजा उन्हें इंग्लैंड सीरीज में आराम दिया जाएगा।हालांकि वनडे में विकेटकीपर औऱ मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले राहुल को नेशनल सिलेक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम इंडिया में चुना जाएगा। 

आपको बता दें राहुल बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी से लौटने के बाद इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में भी नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने खुद ही विजय हजारे ट्रॉफी खेलने से मना किया था और आराम की बात कही थी। यही वजह है कि उन्हें यह बता दिया गया है आपको वनडे सीरीज में आराम दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments