HomeHindi NewsLSG की टीम में रिटेन होना चाहते हैं केएल राहुल, क्या दिया...

LSG की टीम में रिटेन होना चाहते हैं केएल राहुल, क्या दिया संजीव गोयनका ने जवाब?

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कोलकाता में आपस में मुलाकात की है। केएल राहुल संजीव गोयंका से मुलाकात करने गए हुए थे और केएल राहुल ने यह भी मंशा रखी है कि वो लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम में रिटेन होना चाहते हैं। एक बात तो साफ हो गई है कि केएल राहुल तो रिटेन होना चाहते हैं लेकिन संजीव गोयनका ने इस पर क्या जवाब दिया है हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

फिलहाल संजीव गोयनका ने नहीं बताया अपना फैसला

दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार “LSH के खिलाड़ी केएल राहुल खुद को रिटेन कराना चाहते हैं, लेकिन जब तक यह नहीं पता कि कितनों को रिटेन किया जाना है और नया पर्स क्या है तब तक वे किसी को रिटेन नहीं कर सकते। कुल मिलाकर ये साफ होता दिख रहा है कि अब केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी की पहली पसंद तो बिल्कुल भी नहीं हैं। यही वजह है मीटिंग के बाद भी उन्हें कोई साफ जवाब नहीं मिल सका। शायद ये हो सकता है कि केएल राहुल को टीम रिटेन करें, लेकिन वो उनकी पहली रिटेंशन ना होकर दूसरी या तीसरी रिटेंशन हो। ये फिलहाल तय नहीं है।

आपको बता दें लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच इसी साल आईपीएल में जो कहासुनी सुनी हुई थी उसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है कि राहुल को टीम रिटेन ना करे, लेकिन अभी इस पर पूरी तरह से खबर निकलकर सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments