HomeHindi Newsपंजाब किंग्स के सामने आज है KKR की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स के सामने आज है KKR की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर आईपीएल 2024 का 42वा मुकाबला खेला जाना है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की बात की जाए तो कोलकाता की टीम आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पंजाब किंग्स की हालत काफी खराब है। पंजाब किंग्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में 9वे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में टीम को हर हाल में आज का मुकाबला जीतना होगा।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

आईपीएल 2024 के सीजन में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने काफी ज्यादा निराश किया है। दो युवा बल्लेबाजों के दम पर पंजाब किंग्स की पूरी बल्लेबाजी दिख रही है। आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो पंजाब किंग्स की टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। इसके अलावा लगभग हर खिलाड़ी पंजाब किंग्स का फ्लॉप हो रहा है। अगर आज पंजाब किंग्स की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हराना है तो हर हाल में बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments