HomeHindi Newsअय्यर,सॉल्ट की पारी की बदौलत KKR का शानदार स्कोर

अय्यर,सॉल्ट की पारी की बदौलत KKR का शानदार स्कोर

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए हैं और 223 रनों की चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सामने रख दी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 14 गेंद में 48 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 50 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 16 गेंद में 24 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 27 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने भी 24 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments