HomeHindi NewsKKR ने लगाई जीत की हैट्रिक, दूसरी टीमों के लिए हराना हो...

KKR ने लगाई जीत की हैट्रिक, दूसरी टीमों के लिए हराना हो रहा मुश्किल

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2014 के मुकाबले में कोलकाता की टीम ने बड़ी आसानी से दिल्ली कैपिटल की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में एक बड़ी जीत कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हासिल की है और इसी के साथ इस आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत की हैट्रिक भी लगा दी है।

कोलकाता की टीम को हराना हो रहा मुश्किल

कोलकाता नाइट राइडर की टीम की बात की जाए तो कोलकाता की टीम को अब तक इस आईपीएल 2024 में कोई भी टीम नहीं हरा सकी है। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कोलकाता के खिलाफ लगभग मुकाबला जीत लिया था लेकिन अंत में हर्षित राणा ने टीम कोलकाता को जीत दिला दी।

इसके अलावा अन्य मुकाबलों में कोलकाता की टीम के लिए अकेले सुनील नारायण ने ही मैच जिता दिया है। दोनों मुकाबले में सुनील नारायण ने पावर प्ले में ही मुकाबले को लगभग कोलकाता की झोली में डाल दिया था। कल भी उस मुकाबले में सुनील नारायण की 85 रनों की बदौलत कोलकाता की टीम ने बड़ा स्कोर बनाया और उसके बाद गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच कोलकाता को जिता दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments