HomeHindi Newsमुंबई इंडियंस के सामने बिखरी केकेआर.. अश्वनी कुमार ने डेब्यू में किया...

मुंबई इंडियंस के सामने बिखरी केकेआर.. अश्वनी कुमार ने डेब्यू में किया कमाल

आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में आखिरकार मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हो ही गई। कोलकाता नाइटराइडर्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में केकेआर के बल्लेबाजों ने कोई कमाल नहीं दिखाया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम सिर्फ 116 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की टीम ने 13वें ओवर में ही 8 विकेट से बाजी मार ली।

अश्वनी कुमार 4 विकेट लेकर बने हीरो

मुंबई इंडियंस की टीम ने खराब शुरुआत करने के बाद अपने घरेलू मैदान पर गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत के साथ खाता खोलाञ मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लिए। जवाब में मुंबई की टीम ने 13वां ओवर खत्म होने से पहले ही मुंबई की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 23 साल के अश्वनी ने 24 रन देकर 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अश्वनी ने कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल के विकेट लिए। उन्होंने रहाणे को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments