HomeHindi Newsइस खिलाड़ी को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बना सकती है...

इस खिलाड़ी को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बना सकती है KKR

आईपीएल की इस साल की चैंपियन फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तान को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रिटेन नहीं किया था। उन्हें आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने 26 करोड़ से ज्यादा की रकम देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एक नए कप्तान की तलाश है और वह तलाश अब पूरी होने वाली है।

अजिंक्य रहाणे बन सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के नए कप्तान

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लेकर जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे जिनको ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है उन्हें टीम कप्तान बनने पर विचार कर रही है। क्योंकि टाइम्स आफ इंडिया के रिपोर्ट की माने तो अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे की बात की जाए तो अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम की कप्तानी कर चुके हैं ऐसे में एक बार फिर से उन्हें कोलकाता की टीम की कमान मिल सकती है अब अगर रिपोर्ट्स में खबरें आ रही है तो जाहिर सी बात है इस पर विचार भी किया जा रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments