HomeHindi Newsखरगे के परिवार की हो गई थी हत्या.. योगी ने बताए-बंटोगे तो...

खरगे के परिवार की हो गई थी हत्या.. योगी ने बताए-बंटोगे तो कटोगे के मायने

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए बंटोगे तो कटोगे के नारे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि कल यहां प्रियंका गांधी आई होंगी लेकिन उन्होंने सच्चाई नहीं बोली होगी। उन्होंने विकास, सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं कहा होगा। साथ ही आतंकवाद, नक्सलवाद के बारे में नहीं कहा होगा क्योंकि वे तो बांटने के लिए आए हैं।

सच नहीं बोलते खरगे

योगी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं, उम्रदराज हैं लेकिन सच नहीं बोलते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के गांव को 1947 में हैदराबाद के रजाकारों के निजाम ने जला दिया था। खरगे की मां, उनकी चाची, उनकी बहन की उसमें जलकर दुखद मृत्यु हुई थी। जब मैं इसी बारे में कहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे तो खरगे जी को बुरा लगता है। उन्हें बताना चाहिए कि निजाम था कौन और ये रजाकार कौन थे जिन्होंने यह किया? वे क्यों सच्चाई नहीं बताते।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments