HomeHindi NewsChhattisgarh Newsअध्यक्ष के तौर पर खरगे के 2 साल पूरे.. उतार-चढ़ाव से भरा...

अध्यक्ष के तौर पर खरगे के 2 साल पूरे.. उतार-चढ़ाव से भरा रहा कार्यकाल

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यकाल को आज दो साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। खरगे ने अपने कार्यकाल में कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं तो कई मोर्चों पर नाकामी भी हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार कांग्रेस बुरी तरह असफल रही तो हाल ही में हुए चुनाव में 99 सीट का आंकड़ा छुआ। पार्टी इसे बड़ी उपलब्धि बताती रही है।

जीतते-जीतते हार गई पार्टी

कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई तो पिछले दो साल में उसे मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा में कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित मान रही थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। यही स्थिति मप्र, छग और राजस्थान में थी, जब पिछले साल कांग्रेस ने जीत का दावा किया था, लेकिन तीनों राज्यों में हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments