HomeHindi Newsकेरल को बताया 'मिनी पाकिस्तान', राहुल-प्रियंका के चुनाव जीतने पर बोले नितेश...

केरल को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’, राहुल-प्रियंका के चुनाव जीतने पर बोले नितेश राणे

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने केरल की तुलना पाकिस्तान से कर दी है। राज्य मंत्री ने नितेश राणे ने कहा है कि केरल एक मिनी पाकिस्तान बन गया है। इसी वजह से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां से चुनाव जीत जाते हैं। वायनाड से उपचुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जीत हासिल की है। इससे पहले दो बार वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीत चुके हैं। राणे ने कहा कि वो मुस्लिमों की वजह से वयनाड से चुनाव जीत पाते हैं। केरल मिनी पाकिस्तान है, इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी जीतकर आते हैं। सांसद बनने के लिए ऐसे ही लोग उनको वोट देते हैं। नितेश राणे इससे पहले भी हेच स्पीच के मामले में फंसे हुए हैं।

जो कुछ भी कहा है वह तथ्यों पर आधारित है

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल पर अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि केरल हमारे देश का अभिन्न अंग है। हिंदुओं की घटती आबादी ऐसी चीज है, जिसकी चिंता सभी को करनी चाहिए। हिंदुओं का ईसाई और मुस्लिम बनना वहां आम बात हो गई है। लव जिहाद के मामले भी वहां बढ़ रहे हैं। मैं स्थिति की तुलना पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार से कर रहा था। केरल में भी ऐसी ही स्थिति पैदा होती है तो हमें इस बारे में सोचना होगा। हम चाहते हैं कि हमारा हिंदू राष्ट्र हिंदू राष्ट्र बना रहे और हिंदुओं की हर तरह से सुरक्षा की जाए। राणे ने साफ किया कि मैं सिर्फ तथ्य बता रहा था, ताकि सभी को पता चले कि स्थिति क्या है। मैंने जो कुछ भी कहा है, वह तथ्यों पर आधारित है। विपक्ष और कांग्रेस को मुझे गलत साबित करने दीजिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments