HomeHindi NewsDelhi Newsकेजरीवाल तो खुद पॉल्यूशन है.. सीएम नायब सिंह का करारा प्रहार

केजरीवाल तो खुद पॉल्यूशन है.. सीएम नायब सिंह का करारा प्रहार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल तो खुद पॉल्यूशन हैं। उन्होंने कई वादे किए, लेकिन एक पर भी खरे नहीं उतरे। ऐसे में आने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आप का सपड़ा साफ हो जाएगा।

यह बोले सीएम सैनी

दिल्ली के जो मलाई खाने वाले केजरीवाल हैं, उनको लोगों की समस्याएं नहीं दिखती हैं। वो मलाई खाता है और झूठ के पुलिंदे खोलता है। जब लोगों ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था तो सबसे पहला बयान आया था कि यमुना को क्लीन करूंगा। लेकिन यह वादा भी वह पूरा नहीं कर पाया। 28 नाले आज भी यमुना में समा रहे हैं। अब उसका नकाब उतर चुका है, लोग उसकी असलियत जान चुके हैं। अब आने वाले समय में जो विधानसभा चुनाव होगा, उसमें केजरीवाल का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जिस तरह हरियाणा में भाजपा सरकार काम कर रही है, लोगों की अपेक्षाएं पूरी कर रही है, उसी तरह दिल्ली में भी भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments