HomeHindi NewsDelhi Newsकेजरीवाल ने दी 10 गारंटियां.. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में दी...

केजरीवाल ने दी 10 गारंटियां.. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में दी यह गारंटी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केजरीवाल की 10 गारंटी का ऐलान करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ़्तारी के कारण इसमें कुछ देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने अभी इंडिया गठबंधन के दूसरे साथियों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है। मैं गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो। केजरीवाल ने कहा कि 10 गारंटी में से पहली गारंटी ये है कि हम देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है। हमारा देश मांग से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकता है। हम सभी गरीबों को मुफ्त बिजली देंगे। इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।

टीएमसी का कोई भी अत्याचारी बच नहीं पाएगा

पश्चिम बंगाल के हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संदेशखाली में ये क्या कर रहे हैं यह पूरा देश देख रहा है। टीएमसी संदेशखाली में हर हथकंडा इस्तेमाल कर रही है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि टीएमसी का कोई भी अत्याचारी बच नहीं पाएगा। मोदी आज बिहार में रोड शो करने वाले हैं, जबकि 13 और 14 जून को वे अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments