HomeHindi Newsकरुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाते हुए...

करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाते हुए बना दिया महारिकॉर्ड

विदर्भ की टीम के कप्तान करुण नायर इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा रहे हैं। उनके बल्ले से इस वक्त जमकर रन निकल रहे हैं। सात पारियों में करुण नायर 752 रन अब तक बना चुके हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में भी मात्र 44 गेंद में 88 रनों की शानदार पारी खेल डाली है। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है।

करुण नायर ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

करुण ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास मे एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 33 साल के करुण टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार आउट हुए हैं औऱ उन्होंने 752 की औसत से 752 रन बनाए हैं। वह पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के एक सीजन में बतौर कप्तान 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

https://x.com/kaustats/status/1879925443048202588?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1879925443048202588%7Ctwgr%5Eb82d758a83a67014c9168839b9cbef82a13585f7%7Ctwcon%5Es1_c10&re

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड़ के नाम था, जिन्होंने 2022-23 के सीजन में 5 पारियों में 220 की औसत 660 रन बनाए थे। बता दें कि करुण ने इस सीजन पांच शतक लगाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक के मामले में तमिनलनाडु ने एन जगदीशन की बराबरी की। उन्होंने 2022 में यह कारनामा किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments