HomeHindi NewsEntertainmentकरण-अर्जुन फिल्म दोबारा होगी रिलीज.. राकेश रोशन ने जताया यह डर

करण-अर्जुन फिल्म दोबारा होगी रिलीज.. राकेश रोशन ने जताया यह डर

मेरे करण-अर्जुन आएंगे। फिल्म अभिनेत्री राखी के ये डॉयलॉग एक बार फिर बड़े पर्दे पर सुनाई देंगे। ९० के दशक की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन दोबारा रिलीज होने वाली है। निर्देशक राकेश रोशन ने कहा कि मुझे डर लग रहा है क्योंकि मैं इस बात पर प्रयोग कर रहा हूं कि जो फिल्म उस समय हिट रही थी। आज की पीढ़ी उस पर विश्वास करती है या नहीं और वे इसे कैसे लेते हैं। अगर फिल्म हिट होती है तो इसका मतलब है कि पीढ़ी नहीं बदली है और अगर लोगों को फिल्म पसंद नहीं आती है तो ऐसा लगेगा कि पीढ़ी बदल गई है। उन्होंने कहा कि 30 साल पुराने डायलॉग, किरदार अभी भी ताजा हैं। यह एक संपूर्ण फिल्म है, जिसमें कहानी है, गाने हैं, एक्शन है, इमोशन है, कॉमेडी है, सब कुछ है। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

शाहरुख-सलमान की है जोड़ी

फिल्म ग्रामीण परिवेश की है, जहां ठाकुर के अत्याचारों का सामना करते हुए एक मां के दो बेटे मारे जाते हैं। तब उस मां को यकीन होता है कि उसके दोनों बेटे जरूर आएंगे। शहर में दोनों का जन्म होता है और परिस्थिति ऐसी बनती है कि वे अपनी मां का बदला लेने गांव पहुंचते हैं। फिल्म में काजोल, ममता कुलकर्णी, शाहरुख और सलमान खान की जोड़ी है। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments